उत्तरप्रदेश : पड़ोसियों के विवाद ने ली खूनी संघर्ष की शक्ल, एक की मौत, आठ घायल

By: Ankur Mon, 30 Aug 2021 6:32:15

उत्तरप्रदेश : पड़ोसियों के विवाद ने ली खूनी संघर्ष की शक्ल, एक की मौत, आठ घायल

उत्तरप्रदेश के संभल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां डेढ़ महीने पहले बारिश के दौरान दीवार गिरने से दो पड़ोसियों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और इस मामले में एक की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। घटना से गांव में तनाव देख पुलिस तैनात की गई है। मौत की जानकारी गांव में पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव और गहराने लगा। सूचना पर गांव में पुलिस तैनात की गई है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जगदीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर खेमकरन, सत्यवीर, जसपाल और हरप्यारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज का है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग डेढ़ महीने पहले बारिश के समय खेमकरन के मकान की दीवार गिर गई थी। खेमकरन ने पड़ोसी जगदीश पर साजिशन दीवार गिराने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई थी। आसपास के लोगों के दखल पर तब दोनों शांत हो गए लेकिन मकान की दीवार दोनों के बीच विवाद का कारण बनी रही।

रविवार की सुबह फिर दोनों के बीच इस बात पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों पक्षों के और लोग जुटे और मारपीट के बाद लाठियों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल शुरू हो गया। इस संघर्ष में एक पक्ष से जगदीश, राजेश, कुमारी मिथलेश, गंगा देवी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से खेमकरन, फूलवती, हरप्यारी, सोनभद्र और नत्थू भी घायल हो गए। उपचार के दौरान जगदीश (56) की मौत हो गई।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : ब्रांडेड कंपनियों के नाम से खांसी का नकली सिरप बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

# जिद्द के आगे किस्मत ने टेके घुटने, 30 साल से एक ही नंबर पर लॉटरी खेल रहा शख्स बना अरबपति

# मॉडल की खूबसूरती ही बनी उसकी सफलता का रोड़ा, नहीं मिल पा रही नौकरी

# अपने फ़ार्ट्स को ऑनलाइन बेचकर महिला कर चुकी लाखों की कमाई, जानें कैसे

# जोरों पर है श्रद्धा कपूर की रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी को लेकर चर्चा, पिता शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी...

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com